चार साल तक शारीरिक संबंध बनाने के बाद शादी से इंकार
रायपुर। शादी के झांसे में लेकर युवती से चार साल तक शारीरिक संबंध बनाने के बाद एकाएक शादी से इंकार कर फरार हो गया। पीड़िता की रिपोर्ट पर अभनपुर पुलिस ने युवक के खिलाफ धारा 376 के तहत मामला दर्ज उसकी खोजबीन शुरू कर दी है।
अभनपुर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अभनपुर निवासी धनंजय साहू ने प्रार्थिया को शादी का प्रलोभन देकर पिछले 17 अप्रैल 2018 से 4 फरवरी 2021 के मध्य शादी का प्रलोभन देकर लगातार शारीरिक संबंध बनाता रहा। शादी करने की बात कहने पर शादी से इंकार करते हुए फरार हो गया।
Source : Agency

पाठको की राय